अफगानिस्तान में शरणार्थियों से भरा ट्रक के पलटने से 18 की मौत, 30 घायल

1

काबुल। अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के सोरखाकन इलाके में अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह पलट गया जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से दी। टोलो न्यूज ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए नांगरहार प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।