नाइजर में दो बसों की टक्कर से 22 की मौत, 37 घायल

0

नियामे। दक्षिणी नाइजर में दो बसों की भिडंत में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 37 अन्य घायल हो गए। स्थानीय समाचार एजेंसी एएनपी ने देश के परिवहन मंत्रालय के हवाले से बताया कि शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में 17 सैनिक थे।

रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना मदावा में हुई, जहां उसी नाम के शहर से आ रही एक बस और जिंदर शहर से मुख्य रूप से सैन्यकर्मियों को ले जा रही दूसरी बस के बीच टक्कर हो गई। दोनों बसें डौकू डौकू शहर के बाहरी इलाके में रेज़ी गांव से कुछ किलोमीटर दूर आपस में टकरा गईं। नाइजर के परिवहन मंत्री अब्दुर्रहमान अमादू ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।