यरूशलम। इजराइल के बेत शेमेश में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में नौ लोगों की मौत हो गई है।
ईरानी मिसाइल शहर के एक आवासीय क्षेत्र में गिरी, जिससे एक सिनेगॉग (यहूदी उपासना स्थल) नष्ट हो गया और एक आसपास के घरों को व्यापक नुकसान हुआ।
बेत शेमेश के मेयर शमूएल ग्रीनबर्ग का कहना है कि 20 निवासी ऐसे हैं जिनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ कुछ हुआ है।
मिसाइल हमले के स्थल पर संवाददाताओं से बात करते हुए ग्रीनबर्ग ने कहा कि यह हो सकता है कि हम उन्हें नहीं ढूंढ पा रहे हैं, लेकिन हम वह सब कुछ कर रहे हैं जो हम कर सकते हैं।



