नसीराबाद के रामसर गांव पहुंचे बॉलीवुड सुपरस्टार विकी कौशल और सारा अली खान

271

नसीराबाद। बॉलीवुड सुपरस्टार विकी कौशल और सारा अली खान अजमेर दरगाह जियारत करने के बाद रविवार शाम को करीब 5 बजे नसीराबाद उपखंड के रामसर गांव में पहुंचे जहां उन्होंने संयुक्त बागड़ी परिवार के बीच जाकर के संयुक्त परिवार की भारतीय संस्कृति रहन-सहन खानपान वेशभूषा इत्यादि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बागड़ी परिवार के मोहन माली ने उनका माल्यार्पण कर अभिनंदन स्वागत किया।

दोनों सुपरस्टार के सम्मान में रामसर गांव के लोगों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। गांव में खुशी का माहौल छा गया और उनको देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। उनका बैंड बाजों से और जुलूस निकालकर स्वागत अभिनंदन किया गया। दोनों स्टार अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए संयुक्त परिवार से मिलने के लिए रामसर आए।

विदित हो कि दोनों स्टार अजमेर दरगाह अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए आए थे और दरगाह में माथा टेक करके दुआ मांगी साथ ही रामसर भी ग्रामीणों से मिलकर के अपने फिल्म की सफलता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अमित चौकडीवाल