राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ ने मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

अजमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के युवा प्रकोष्ठ ने मंगलवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रैली निकाली तथा मावे का केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया।

युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेश मुदगल में बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर परशुराम सर्किल स्थित भगवान परशुराम के मन्दिर तक ढोल ढमाकों के साथ नाचते हुए रैली निकाली।

युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारणी सदस्यों के साथ मावे से बना केक काटकर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर पार्षद ज्ञान सारस्वत, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश मुदगल, पड़ित बलराम शर्मा, अशोक शर्मा, अतुल भार्गव, गगन आत्रे, एडवोकेट संदीप शर्मा, विरेन्द्र दीक्षित, कार्तिक शर्मा, आर्यन ओझा, उमंग शर्मा, वैभव शर्मा, अभिषेक शर्मा, राजेश ओझा सहित ब्राह्मण समाज के गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।