जापान में एशियाई खेल 2026 में खेला जाएगा क्रिकेट

नई दिल्ली। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियाई खेल 2026 में क्रिकेट को बनाए रखा है।

ओसीए ने कहा कि खेल कार्यक्रम के बारे में फैसला 28 अप्रैल को नागोया सिटी हॉल में एआईएनएजीओसी बोर्ड की 41वीं बैठक में लिया गया। इसमें क्रिकेट और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी गई है।

इस टूर्नामेंट के सभी मैच ऐची प्रीफेक्चर में खेले जाएंगे, लेकिन अभी तक मैच स्थल का चयन नहीं हुआ है। यह चौथी बार है जब क्रिकेट को एशियाई खेलों में शामिल किया गया। इससे पहले 2010 के ग्वांगझू और 2014 के इंचियोन में इन खेलों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था, लेकिन 2023 के एशियाई खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया, तो मैचों को टी-20 प्रारूप का दर्जा दिया गया था।

वर्ष 2023 में पुरुषों की श्रेणी में भारत ने स्वर्ण, अफगानिस्तान ने रजत और बंगलादेश ने कांस्य पदक जीता था। महिलाओं की श्रेणी में भारत और बंगलादेश ने स्वर्ण और कांस्य तथा श्रीलंका ने रजत पदक हासिल किया था। दोनों श्रेणियों में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।