जयपुर। भारत की अग्रणी एसयूवी विनिर्माता, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बोलेरो की नई रेंज पेश की हैं।
कंपनी ने सोमवार को यहां मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि नई बोलेरो की कीमत 7.99 लाख रुपए (शोरूम में) से शुरू होती है और नए पेश किए गए टॉप-एंड (मंहगे) बी8 वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपए (शोरूम में) है। नई बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत 8.49 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि नए टॉप-एंड (मंहगे) वेरिएंट एन11 की कीमत 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है।
बोलेरो अपनी 25 साल की विरासत और करीब 17 लाख संतुष्ट ग्राहकों के साथ, बहुउपयोगी एसयूवी बनी हुई है। यह शहर की व्यस्त सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ सड़कों वाले ग्रामीण इलाकों तक, विविध इलाकों तक अपनी पहुंच बना रखी है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के मुख्य कार्यकारी नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि बोलेरो समय की कसौटी पर खरी उतरी है और 25 साल से भी अधिक समय से भारत की सबसे बहुमुखी तथा मज़बूत एसयूवी में से एक के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। इस स्थायी विरासत को आगे बढ़ाते हुए, नई बोलेरो रेंज को गतिशील और तेज़ी से विकसित हो रहे नए भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।
मज़बूती, समकालीन स्टाइल, अधिक आराम और आधुनिक सुविधाओं के शानदार मेल के साथ, नई बोलेरो और बोलेरो नियो शक्तिशाली एसयूवी का अनुभव प्रदान करती हैं जो शहरी परिवेश और चुनौतीपूर्ण इलाकों में समान रूप से कारगर है।
उन्होंने बताया कि नई बोलेरो अपनी असली मज़बूती के साथ बोल्ड डिज़ाइन, आधुनिक फीचर और बेहतर आराम का मिश्रण पेश करती है और नए बोल्ड ग्रिल, फॉग लैंप और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स के साथ हैं। बोलेरो के अंदर, एक नया 17.8 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और बेहतर सीट आराम के साथ लेदरेट अपहोल्स्ट्री प्रदान की गई है।