प्रयागराज में जगुआर कार ने 10 लोगों को रौदा 2 की मौत 8 घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को धूमनगंज थाना क्षेत्र के राजरूपपुर इलाके में एक कार चालक ने तेज गति से गाड़ी चलाकर एक ही परिवार के दो लोगों को कुचल दिया।

स्थानीय व्यापारी ने करोड़ों की जगुआर कार खरीदी उस कार को इतनी स्पीड में चलाया की उसके संभालते कार नहीं सम्भली और लोगों को रौदते हुए चली गई। दिवाली के लिए सड़कों पर लोग ख़रीदारी कर रहे थे इसी दौरान हादसा घट गया। सात लोगों के बीच में दो लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि है। बाकी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद से जनता का आक्रोश फैल गया। घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, दिवाली की खरीदारी को लेकर बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। पहले उसने आगे जा रही 3 गाड़ियों को टक्कर मारी। इसके बाद लोगों को रौंद दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चला रहा युवक स्थानीय दुकानदार का भतीजा है। वह अकेले गाड़ी चला रहा था। कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने जगुआर कार में तोड़-फोड़ कर दी। गुस्साए लोगों ने राजरूपपुर चौराहे पर रोड जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।

परिजनों ने मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी लोगों को शांत कराने में जुटे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो लोगो मौत हुई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से जख्मी हालत में प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। कुछ की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित कर यातायात बहाल करने की कोशिश में लगी हुई है।