उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान क्षेत्र के गौसेवा प्रमुख राजेंद्र पामेचा ने शहरवासियों से 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली गौमाता की महता को अभिव्यक्त करने वाली कामधेनु प्रोडक्शन की फिल्म गोदान को अपने परिवार जन, मित्रों के साथ देखने का आग्रह किया है।
राजेंद्र पामेचा ने बताया कि गत दिनों छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पर गौमाता पर बनी पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने फिल्म गोदान को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के माध्यम से सभी को गौमाता के महत्व को और बेहतर तरीके से समझने का अवसर मिलेगा। हमें गौमाता के महत्व के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
2 घंटे 9 मिनट की इस फिल्म के माध्यम से गौ संवर्धन का संदेश दर्शकों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री साय ने फिल्म के पोस्टर तथा गीत गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों का भी लॉन्च किया। उन्होंने पंचगव्य उत्पाद के गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ आईपी सिंह, सुबोध राठी भी उपस्थित थे।



