मुंबई। अभिनेत्री संदीपा धर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इशारों-इशारों में बताती नज़र आती हैं कि प्यार के इस मौसम में वह अभी भी अपने खास इंसान की तलाश में हैं।
संदीपा का यह हल्का-फुल्का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में संदीपा, घर के अंदर आराम से बैठी हैं और अपने डायलॉग्स को मज़ेदार एक्सप्रेशंस के साथ पेश कर रही हैं।
दिलचस्प बात यह है कि उनकी कॉमिक टाइमिंग इस वीडियो को और भी खास बना रही है। पिंक रंग के स्लीवलेस निट टॉप में संदीपा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका लुक सिंपल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है।
संदीपा धर के पास आने वाले समय में कई अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं। संदीपा जल्द ही 20 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में नज़र आने वाली है। फिलहाल फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है, जिससे वे काफी उत्साहित हैं।
इसके अलावा संदीपा नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज़ ‘चुंबक’ में भी दिखाई देंगी। इस सीरीज़ में नीना गुप्ता के साथ सुमीत व्यास, देवन भोजानी, सुमीत राघवन, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी, मानसी पारेख और हेल्ली शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।
गौरतलब है कि लगातार फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए संदीपा धर अपने अभिनय और सोशल मीडिया पर शेयर किए गए रिलेटेबल कंटेंट से दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आती रहती हैं।



