बालोतरा में ट्रेलर से टकराने से बस में सवार 6 लोगों की मौत, 9 घायल

1

बालोतरा। राजस्थान में बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी बस के ट्रेलर से टकराने से एक महिला सहित छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरवडी गांव में बाड़मेर से सांचोर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर आगे जा रहे एक ट्रेलर के पीछे टकरा गई। इससे बस के भीतर चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे राहगीरों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर बालोतरा अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला सहित छह यात्रियों की मौत हो गई। नौ घायलों में चार घायलों को जोधपुर भेजा गया है।