बिहार के पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद के छोटे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

0

नवादा। बिहार के पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद और नवादा की जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद और नवादा की जदयू विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र अखिलेश यादव गुरुवार की दोपहर नवादा के पथरा इंग्लिश गांव स्थित आवास से अपने वाहन को निकाल रहे थे, तभी उनका वाहन पेड़ से टकरा गया। इस घटना में अखिलेश यादव घायल हो गया।

सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव को तत्काल नवादा के धर्मशिला अस्पताल में दाखिल कराया गया, लेकिन स्थिति में नहीं सुधार होने के बाद उन्हें पटना के मेदांता ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।