फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिलें में नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को कथा भागवत सुनने गई एक आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चल रही भागवत कथा सुनने गई एक आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक युवक ने गांव से कुछ ही दूरी पर खेत में बनी झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया गया जिससे बालिका की हालत बिगड़ गई।
इसके बाद परिजन इस बालिका को समीपवर्ती कमालगंज सामु दायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, यहां चिकित्सक डॉ मानसिंह ने, बालिका की हालत ज्यादा खराब होने पर, उसे फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
पुलिस अधीक्षक को आरती सिंह अस्पताल में घटना की जानकारी करने पहुंची। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी गांव का ही अशोक राजपूत है,ऐसा बालिका के परिजनों ने बताया है जिसकी जिसकी गिरफ्तारी शीघ्र होगी।
सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही मौके से साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस फॉरेन्सिक टीम, उपाक्षीक्षक संजय वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए दुष्कर्म आरोपी से पूछताछ कर घटना की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।



