महाराष्ट्र के वर्धा में नाबालिग ने की चाचा और चचेरे भाई की हत्या

1

वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है जिसमें एक नाबालिग ने अपने दो रिश्तेदारों की जान ले ली।

पुलिस ने रविवार बताया कि वर्धा शहर में एक शादी समारोह के दौरान एक नाबालिग किशोर ने कथित तौर पर अपने चाचा और चचेरे भाई की हत्या कर दी। मृतकों की पहचान प्रभाकर भालमे और उनके पुत्र नितिन भालमे के रूप में हुई है।

आरोपी को वर्धा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि परिवार में संपत्ति को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण आरोपी के मन में गहरा रोष पनप रहा था। आरोपी ने कथित तौर पर बीती रात शादी समारोह के दौरान चाकू से अपने चाचा और चचेरे भाई पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर यह चाकू पहले ही ऑनलाइन खरीद लिया था, जिससे यह संकेत मिलता है कि उसने इस हत्या की पहले से ही योजना बना रखी थी। नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है, और हत्या के सही मकसद तथा घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।