मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर में खुले में शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार एक तेरह साल की नाबालिग किशोरी सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हो गई।
शुक्रवार की रात खुले में शौच के लिए घर से बाहर निकली तेरह वर्षीय किशोरी को दो लोगों ने अगवा कर लिया तथा दुष्कर्म के बाद पीडिता को छोडकर भाग गए। जिसके बाद पीड़िता बदहवास हालत में जैसे-तैसे वह घर पहुंची।
वही घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद रात में ही पीड़ित परिवार ने मैहर पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाया। जबकि पुलिस को सूचित करने के बाद भी अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।



