पुडुचेरी में एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजग को स्पष्ट बहुमत

0

पुडुचेरी। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ एनआर कांग्रेस के नेतृत्व वाले राजग (राजग) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगण (अन्नाद्रमुक) के समर्थन वाले इस गठबंधन ने केंद्र शासित प्रदेश में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। वहीं कांग्रेस-द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है।

पुडुच्चेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को कम से कम 16 सीटों की जरूरत होती है। सभी 30 सीटों के ताजा आंकड़ों के अनुसार राजग ने 12 सीटें जीत ली हैं और 5 पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे उसकी कुल संख्या 17 तक पहुंच गई है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन 2 सीटें जीतकर 4 पर आगे है।

अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने एक सीट जीती है और दो पर बढ़त बनाए हुए है। चार सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों सहित अन्य ने जीत दर्ज की है।

बहुमत स्पष्ट होने के बाद अब एनआर कांग्रेस, भाजपा और अन्नाद्रमुक के नेता अगली सरकार बनाने की औपचारिकताओं और विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए जल्द ही बैठक करेंगे। यह लगभग तय माना रहा है कि एन. रंगासामी ही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

दिग्गज विजेताओं में मुख्यमंत्री और एनआर कांग्रेस के संस्थापक एन. रंगासामी शामिल हैं, जिन्होंने अपने गढ़ थट्टनचावड़ी निर्वाचन क्षेत्र से 4,441 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वह अपनी दूसरी सीट मंगलम से भी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

थट्टनचावड़ी में रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नेयम मक्कल कत्छी के विनायगम को 5,583 वोट मिले। यहाँ कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद वी. वैथिलिंगम चौथे स्थान पर खिसक गए, जिन्हें मात्र 2,990 वोट मिले।

रंगासामी और वैथिलिंगम की प्रतिद्वंद्विता काफी पुरानी है। साल 2008 में वैथिलिंगम ने ही कांग्रेस में रंगासामी के खिलाफ विद्रोह किया था और मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद रंगासामी ने अपनी पार्टी बनाई और 2011 में वापसी की।

अन्य प्रमुख विजेताओं में उप्पलम् से अन्नाद्रमुक के प्रदेश सचिव ए. अनबझगन, यानम से पूर्व मंत्री मल्लादि कृष्ण राव और मन्नाडिपेट से भाजपा के गृह मंत्री ए. नमशिवायम शामिल हैं। नमशिवायम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के टीपीआर सेल्वाम को 6,110 मतों से पराजित किया।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना में शाम छह बजे तक दलीय स्थिति इस प्रकार रही:-
कुल सीटें …….30 /रूझान ……….30
पार्टी…………………………सीट जीतीं …….आगे……कुल
एआईएनआरसी ………………09……………..03…….12
द्रमुक…………………………….03………………02…….05
भाजपा…………………………..03……………..01…….04
टीवीके…………………………..02……………..00…….02
कांग्रेस…………………………..01……………..00…….01
एलजेके…………………………01……………..01…….01
अन्नाद्रमुक…………………….01…………….00…….01
एनवाईएमके…………………..01…………….00…….01
निर्दलीय………………………..03…………….00…….03
कुल………………………………24…………….06…….30