भोपाल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी अरेस्ट

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 75 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 3 मई की है। पीड़िता के पिता रक्षा सेवाओं में पदस्थ हैं। बच्ची आरोपी के घर उसकी नातिन के साथ खेलने गई थी, जहां आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद बच्ची ने परिजनों को दर्द की शिकायत की। चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की आशंका सामने आने पर परिजन थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।