नई दिल्ली। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परिधान ने सबसे ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
मोदी ने रविवार को यहां लोगों के साथ योगाभ्यास किया। योग के साथ-साथ उनका पहनावा भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि हर साल योग दिवस पर प्रधानमंत्री का अलग-अलग अंदाज देखने को मिलता है और इस बार भी उन्होंने अपने पहनावे से लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इस बार मोदी ने सफेद रंग की कस्टमाइज्ड (स्वनिर्धारित) योग टी-शर्ट और उससे मिलता-जुलता ट्रैक पैंट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने काले रंग का चश्मा भी लगाया था, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा था। उनके पोशाक पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आधिकारिक लोगो भी मौजूद था।
प्रधानमंत्री के पोशाक का सबसे चर्चित हिस्सा उनके गले में डाला गया विशेष अंगवस्त्रम रहा। इस बार उन्होंने भगवा और सफेद रंग से मिलाकर तैयार किया गया अंगवस्त्रम डाला हुआ था, जिस पर दोनो तरफ बड़ा सा कमल का फूल साफ दिखाई दे रहा था।
इन फूलों की वदह से उनका गमछा बेहद खास लग रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रधानमंत्री के अंगवस्त्रम की जमकर चर्चा की और इसकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल योग कार्यक्रम के दौरान मोदी सफेद और नीले रंग के ट्रैक सूट के साथ पारंपरिक असमिया गमोसा पहने नजर आए थे।



