भजनलाल का यमुना जल समझौते के बाद जयपुर पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत

0

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के यमुना जल परियोजना को लेकर हुए समझौते के बाद मंगलवार को जयपुर पहुंचने पर यहां भव्य स्वागत किया गया।

शर्मा के जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मदन राठौड़, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं सांसद डॉ. सतीश पूनियां, सांसद सीपी जोशी एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड सहित भाजपा के नेताओं ने उनका पुष्पगुच्छ, गुलाब का फूल आदि देकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों में संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, नगरीय मंत्री झाबर सिंह खर्रा, खादय मंत्री सुमित गोदारा, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जनजाति मंत्री बाबू लाल खराड़ी सहित कई मंत्री और कई विधायकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।