मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के निकट मैहर की ओर जा रही तेज रफ्तार एसयूवी आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में अंकुर पटेल (39), मृदुल पटेल (32), विजय पटेल (32), हरिशंकर पटेल (28) और संजीव पटेल (23) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों में चार ग्राम तनाजा तथा एक ग्राम नरोरा का निवासी था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।



