बारिश के बीच नुसरत भरूचा का वर्कआउट पोस्ट वायरल

0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा का वर्क फ्रॉम होम और मानसून से जुड़ा एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।इस पोस्ट में नुसरत ने घर पर वर्कआउट करते हुए और बारिश के खूबसूरत मौसम का आनंद लेते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

तस्वीरों में नुसरत व्हाइट स्पोर्ट्स टॉप, रेड शॉर्ट्स और मैचिंग स्नीकर्स में डंबल्स के साथ एक्सरसाइज, स्क्वैट्स और स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में वह अपनी बालकनी से बारिश और हरियाली से घिरे नजारों का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।

पोस्ट के साथ नुसरत ने मजाकिया अंदाज में लिखा, उन्होंने कहा था, वर्क फ्रॉम होम। उनके इस कैप्शन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि यह मानसून के सुहाने मौसम में काम पर ध्यान केंद्रित करने की चुनौती को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाता है।

बालकनी से दिखता हराभरा नजारा, बादलों से घिरा आसमान और शांत वातावरण पोस्ट को और आकर्षक बना रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे वर्क फ्रॉम होम करने वालों के अनुभव से जुड़ा और सहज बताया है।

नुसरत भरूचा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस, फैशन, यात्रा और निजी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। उनका यह नया पोस्ट भी प्रशंसकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।