‘गजनी’ फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का कैंसर से निधन

1

मुंबई। आमिर खान की मशहूर फिल्म ‘गजनी’ में मुख्य खलनायक की यादगार भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता प्रदीप सिंह रावत (74 वर्ष) का मंगलवार शाम यहां निधन हो गया।

ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे प्रदीप रावत ने यहां के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। अपने लंबे अभिनय करियर के दौरान रावत ने लगान और सरफरोश जैसी कई चर्चित फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए खूब सराहना बटोरी।

धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा के रूप में निभाए गए उनके किरदार को आज भी बेहद याद किया जाता है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में जन्मे प्रदीप ने हिंदी सिनेमा के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम सिनेमा के अलावा अन्य भाषाओं के सिनेमा में भी योगदान दिया। उनके निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और दो बच्चे हैं।