ललितपुर में आवासीय स्कूल में 11 वर्षीय छात्र से दो सहपाठियों ने किया कुकर्म

0

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में स्थित नामी आवासीय स्कूल में एक छात्र के साथ दो अन्य छात्रों द्वारा कुकर्म किए जाने का मामला पुलिस ने बुधवार को दर्ज किया है।

जिले के एक आवासीय विद्यालय में 11 वर्षीय छात्र के साथ उससे बड़ी क्लास के दो छात्रों द्वारा दस दिन के भीतर तीन बार कुकर्म किया गया व जब पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत स्कूूल प्रबंधक से की, तो उनके द्वारा दोनों आरोपित छात्रों को कुछ दिन के लिए सस्पेंड कर दिया व पीड़ित छात्र से क्षमा याचना का प्रार्थना पत्र लिखवा लिया। पीड़ित छात्र जब अपने घर गया तो उसने पूरी बात अपने माता पिता को बताई।

पीड़ित के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र एक आवासीय विद्यालय में पढ़ता है व उसके साथ दो क्लास आगे पढ़ने वाले 13 वर्षीय दो छात्रों द्वारा बीती 7 अगस्त की शाम कमरे में बंद कर कुकर्म किया गया।

इसके उपरान्त 8 अगस्त को पुनः दोनों ने कमरें में अकेला पाकर फिर वही हरकत की एवं 10 अगस्त को पानी पीने के बहाने प्ले ग्राउण्ड में ले गए व पुनः उसके बेटे के मुंह में टाबल घुसाकर जबरन गलत काम किया। आरोपी लड़कों द्वारा उसे धमका कर मारपीट की जाती थी व किसी को इस संबंध में कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिस कारण उसका बेटा सदमें में है।

पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी छात्रों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है व पीड़ित छात्र को पुलिस ने मेडीकल परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। सीओ सिटी अजय कुमार ने बताया कि दो आरोपी नाबालिग छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई है व पीड़ित छात्र को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है व मामले की जांच की जा रही है।