काजल राघवानी की नई फिल्म पिया का घर का ट्रेलर रिलीज

0

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म पिया का घर का भव्य ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

एसआरके म्यूजिक प्रालि के बैनर तले बनी इस फिल्म के ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, सास-बहू के बीच होने वाली तकरार और बदलते सामाजिक सरोकारों के साथ हॉरर का तड़का देखने को मिल रहा है। ट्रेलर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

फिल्म में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। ट्रेलर में काजल अपने अलग अंदाज और दमदार अभिनय से नजर आती हैं। फिल्म की कहानी परिवार के रिश्तों में आने वाले उतार-चढ़ाव और भावनात्मक बदलावों के इर्द-गिर्द घूमती है। खास बात यह है कि पारिवारिक कहानी के साथ हॉरर कॉन्सेप्ट को भी जोड़ा गया है, जो फिल्म को एक अलग पहचान देता है।

फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि ‘पिया का घर’ सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि रिश्तों की अहमियत और उनमें समय के साथ आने वाले बदलाव को भी सामने रखती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि काजल राघवानी समेत फिल्म के सभी कलाकारों का अभिनय दर्शकों को पसंद आएगा।

वहीं अभिनेत्री काजल राघवानी ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि इसकी कहानी सीधे परिवार और रिश्तों से जुड़ी है। सास-बहू के रिश्ते में होने वाले भावनात्मक उतार-चढ़ाव को फिल्म में खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी ‘पिया का घर’ में काजल राघवानी और रितेश उपाध्याय के साथ पारुल ठाकुर, समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडेय, रीना रानी, संजीव मिश्रा, प्रेम दुबे, सृष्टि पाठक, काजल श्रीवास्तव, रीमा पाल सिंह, सोनी राज, अनिता ओझा, अनुराधा सिंह, सोनी सिंह, पुष्पेंद्र राय, प्रशांत द्विवेदी, पंकज झा, शीतल गुप्ता और खुशी सिंह सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

फिल्म की सह निर्माता शर्मीला आर सिंह हैं। पटकथा सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने लिखी है, जबकि संगीत ओम झा का है। गीत मनोज भावुक, धरम हिंदुस्तानी, पिंकू बाबा और शानदारजी ने लिखे हैं। डीओपी राज ठाकुर, संपादन संतोष हरावड़े, कोरियोग्राफी प्रवीण शेलार और बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती का है। पोस्ट प्रोडक्शन का काम हमिंग बर्ड वीएफएक्स ने संभाला है।