ईरान में शादी समारोह में हुए अमरीकी हमले में 4 की मौत, 68 घायल

0

तेहरान। ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोज़गन में एक शादी समारोह में अमरीकी हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी प्रांत के डिप्टी गवर्नर अहमद नफीसी ने दी है।

एक सरकारी समाचार पोर्टल ने मंगलवार को नफीसी के हवाले से कहा कि सिरिक काउंटी के कुहेस्ताक में एक शादी समारोह पर अमरीकी सैन्य हमले में चार लाेगों की मौत हो गई और 68 लोग घायल हुए हैं। ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अज़ीज़ी ने कहा कि ईरान अमरीकी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करेगा।

अज़ीज़ी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ईरान के कुहेस्ताक में शादी को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिकों की हत्या करना मानवाधिकारों के झूठे रक्षकों की घोर हताशा का सबसे बड़ा सबूत है; यह मिनाब और लामेर्ड में उनके अत्याचारों को दोहराने जैसा है। कोई गलतफहमी न पालें: इन अपराधों के लिए सज़ा ज़रूर मिलेगी। ईरान के सशस्त्र बलों के दृढ़ संकल्प से उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा।