मेरठ। IIMT University मेरठ में 5–6 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस एवं दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में देश-विदेश की जानी-मानी हस्तियों के बीच ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. अल्पना मिश्रा को उनके दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर IIMT University के कुलपति डॉ. योगेन्द्र मोहन गुप्ताजी, चांसलर मयंक गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. आशा त्यागी, नेपाल से आए सुविख्यात ज्योतिषाचार्य लक्ष्मण पंथी तथा श्रीलंका से आए प्रसिद्ध ज्योतिष विशेषज्ञ Suneth Bandula Dharmawardhana सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों एवं विद्वानों की उपस्थिति रही।
ज्योतिष, वास्तु एवं उससे जुड़े ज्ञान को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ समाज तक पहुंचाने के क्षेत्र में डॉ. अल्पना मिश्रा के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. अल्पना मिश्रा ने मंच से अपने विचार भी साझा किए। उनके संबोधन ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. अल्पना मिश्रा ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के ज्ञान को समाजोपयोगी बनाने के उनके निरंतर प्रयासों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। मैं भविष्य में भी ज्योतिष, वास्तु और सकारात्मक जीवन-दृष्टि से जुड़े ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहूंगी।
Lifetime Achievement Award बना विशेष उपलब्धि
डॉ. अल्पना मिश्रा को मिला यह Lifetime Achievement Award ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, निरंतर कार्य एवं योगदान की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। IIMT University जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के मंच से मिला यह सम्मान न केवल डॉ. अल्पना मिश्रा के लिए गौरव का विषय है, बल्कि ज्योतिष एवं वास्तु के क्षेत्र को भी नई प्रतिष्ठा प्रदान करता है।



