वॉशिंगटन। ‘सुपर इंटेलिजेंस’ पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद स्पेसएक्स की सहायक एआई कंपनी स्पेसएक्सएआई का नाम बदलकर स्पेसएक्सएसआई रखा जाएगा।
स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने रविवार को यह जानकारी दी। ट्रंप ने सितंबर के अंत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमता) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करने और कार्यकारी शाखा के विभागों तथा एजेंसियों को इस नये शब्द का उपयोग करने का निर्देश देने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।
नाम बदलने के बारे में पूछने वाली ‘एक्स’ पोस्ट के जवाब में मस्क ने कहा कि हां, हम यह बदलाव करेंगे। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल ‘ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि ह्वाइट हाउस एक कार्य समूह का गठन कर रहा है, जिसे 120 दिनों के भीतर एआई के जोखिमों और अवसरों पर एक रिपोर्ट तैयार करने के साथ-साथ इस क्षेत्र में अमरीकी सरकार की जिम्मेदारियों को परिभाषित करने का काम सौंपा गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय गुप्तचर निदेशक जय क्लेटन के नेतृत्व वाले इस समूह का उद्देश्य एआई विकास में अमरीकी नेतृत्व सुनिश्चित करना है।



