बेंगलूरु में ‘चप्पल प्रदर्शन’, SIR के खिलाफ CJP का विरोध; प्रकाश राज और ध्रुव राठी भी पहुंचे

0

बेंगलूरु। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को बेंगलूरु के फ्रीडम पार्क में अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन को ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ नाम दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान फ्रीडम पार्क में ‘SIR रद्द करो’ और ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में अभिनेता प्रकाश राज, यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके समेत कई लोग नजर आए। आयोजकों का कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराना है।

महिलाओं के समर्थन में चप्पल प्रदर्शन का ऐलान

CJP नेता आशुतोष रांका ने पहले ही संकेत दिया था कि SIR को लेकर आयोजित ‘जनता की अदालत’ के बाद कर्नाटक में उन लोगों से बातचीत की जाएगी, जिनका आरोप है कि उनके नाम कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए चप्पल प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्टी का दावा है कि मतदाता सूची में नाम हटाए जाने को लेकर कई लोगों में नाराजगी है और इसी मुद्दे को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन को लेकर भी तैयारी

CJP की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी नेता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि इस प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में पार्टी के स्वयंसेवकों को हिरासत में लिया जा रहा है।

रांका ने दावा किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और किसी तरह की हिंसा नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन को दबाने की कोशिश से लोगों का आक्रोश और बढ़ सकता है।

CJP ने भी आरोप लगाया है कि उसके कार्यकर्ताओं को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचने से रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। पार्टी का कहना है कि इसके बावजूद 10 अक्टूबर के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं। वहीं, प्रदर्शन को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर संबंधित प्रशासन और पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है।