पंचायतीराज चुनाव : 6 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए, अजमेर जिला परिषद के 33 वार्डों में तस्वीर साफ

3

अजमेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत अजमेर जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। नाम वापसी की अंतिम समय सीमा तक छह अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव मैदान में बने विधि मान्य अभ्यर्थियों को निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बन्धु के अनुसार नाम वापस लेने वालों में वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय श्वेता शर्मा, वार्ड संख्या 5 से मुराद, वार्ड संख्या 8 से सुवालाल और हेमेंद्र प्रजापत, वार्ड संख्या 10 से मधु कंवर तथा वार्ड संख्या 25 से संजय सिंह रावत शामिल हैं।

नाम वापसी के बाद जिला परिषद के 33 वार्डों में प्रत्याशियों को उनके निर्धारित चुनाव चिह्न दे दिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशियों को कमल, कांग्रेस प्रत्याशियों को हाथ, आरएलपी प्रत्याशियों को बोतल और बसपा प्रत्याशियों को हाथी का चुनाव चिह्न मिला है। निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग निर्धारित प्रतीक आवंटित किए गए हैं।

वार्ड 1 से 5 तक चुनावी मुकाबला

वार्ड संख्या 1 में भाजपा के गोरधन सिंह को कमल और कांग्रेस के आशीष तंवर को हाथ चुनाव चिह्न मिला है। वार्ड 2 में कांग्रेस की लक्ष्मी कंवर को हाथ और भाजपा की सुशील कंवर को कमल आवंटित हुआ है।

वार्ड 3 में भाजपा की देवीका और कांग्रेस की गट्टू देवी मैदान में हैं। दोनों को क्रमश: कमल और हाथ मिला है। वार्ड 4 में आरएलपी के फलवन्ता को बोतल, भाजपा के हंसराज चौधरी को कमल और कांग्रेस के राजेंद्र सिंह को हाथ चुनाव चिह्न दिया गया है।

वार्ड 5 में निर्दलीय निजामुद्दीन को आइसक्रीम, कांग्रेस की रजिया को हाथ और भाजपा की अरुणा टांक को कमल मिला है।

वार्ड 6 से 10 तक मुकाबला

वार्ड 6 में कांग्रेस की पूनम देवी और भाजपा की गुलाब देवी, वार्ड 7 में भाजपा की शांति गुर्जर और कांग्रेस के कमलेश चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 8 में कांग्रेस के गोरधन लाल गुर्जर और भाजपा के सम्पत सिंह रावत के बीच मुकाबला है।

वार्ड 9 में कांग्रेस के कैलाश चंद, बसपा के सत्यनारायण जयपाल, भाजपा के जगदीश लाम्बा और आरएलपी के श्रवण लाल को क्रमश: हाथ, हाथी, कमल और बोतल चुनाव चिह्न मिला है।

वार्ड 10 में बसपा की देवली बैरवा, कांग्रेस की पूजा कुमारी गुर्जर, आरएलपी की रिंकू और भाजपा की तिजी मैदान में हैं। इन्हें क्रमश: हाथी, हाथ, बोतल और कमल आवंटित हुआ है।

वार्ड 11 से 20 तक तस्वीर

वार्ड 11 में कांग्रेस के धर्मेन्द मेघवंशी, भाजपा के भवानी शंकर और आरएलपी के बद्री लाल मेघवंशी के बीच मुकाबला है। वार्ड 12 में भाजपा के हगामी लाल, आरएलपी के सांवर मल जाट और कांग्रेस के हंसराज गुर्जर मैदान में हैं।

वार्ड 13 में बसपा की रेखा देवी बैरवा, कांग्रेस की ममता कुमारी, भाजपा की सुनिता और आरएलपी की परमेश्वरी को क्रमश: हाथी, हाथ, कमल और बोतल चुनाव चिह्न मिला है।

वार्ड 14 में भाजपा के धर्मीचन्द और कांग्रेस के सोनू रेगर आमने-सामने हैं। वार्ड 15 में भाजपा की सुमित्रा, कांग्रेस की गिरिजा मेघवंशी और आरएलपी की पुष्पा चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड 16 में भाजपा की सीता देवी और कांग्रेस की दशरथकंवर, वार्ड 17 में भाजपा के कालू राम मीना और कांग्रेस के रामप्रसाद मीणा तथा वार्ड 18 में भाजपा की कमलेश कुमारी बैरवा और कांग्रेस की सरोज कुमारी बैरवा को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

वार्ड 19 में कांग्रेस के आशाराम, आरएलपी के प्रहलाद जाट और भाजपा के शिवराज मैदान में हैं। वार्ड 20 में भाजपा की मिठ्ठू देवी, आरएलपी की गुलाबी और कांग्रेस की मनराज देवी चुनाव लड़ रही हैं।

वार्ड 21 से 25 तक मुकाबला

वार्ड 21 में निर्दलीय गुमान को टेलीविजन, कांग्रेस के प्रेम को हाथ, आरएलपी की पारसी को बोतल और भाजपा के सुरज्ञान को कमल चुनाव चिह्न मिला है।

वार्ड 22 में भाजपा के पंकज, बसपा के सुनील बैरवा, कांग्रेस के शिवराज और आरएलपी के धर्म चन्द बैरवा मैदान में हैं। इन्हें क्रमश: कमल, हाथी, हाथ और बोतल प्रतीक मिला है।

वार्ड 23 में कांग्रेस की सीता देवी और भाजपा की धारा तथा वार्ड 24 में कांग्रेस के हर्ष लाम्बा, भाजपा के मुकेश और आरएलपी के जतन चौधरी चुनाव मैदान में हैं।

वार्ड 25 में कांग्रेस के ऊंकारलाल और भाजपा के रामसिंह को क्रमश: हाथ और कमल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

वार्ड 26 से 30 तक त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले

वार्ड 26 में भाजपा की पूजा भंसाली को कमल, निर्दलीय मदन कंवर को गैस का चूल्हा, निर्दलीय हीना भाटी को सिलाई मशीन और कांग्रेस की शमीना बानो को हाथ चुनाव चिह्न मिला है।

वार्ड 27 में कांग्रेस के धमैन्द्र सिंह रावत और भाजपा के अर्जुन सिंह के बीच मुकाबला है। वार्ड 28 में भाजपा के संतोष गुर्जर और कांग्रेस के ओम प्रकाश गुर्जर आमने-सामने हैं।

वार्ड 29 में कांग्रेस की कमला, आरएलपी की प्रेमदेवी जाट और भाजपा की सजना देवी मैदान में हैं। वार्ड 30 में कांग्रेस की कंचन चौधरी, भाजपा की रतनी देवी और आरएलपी की सुशीला देवी को क्रमश: हाथ, कमल और बोतल चुनाव चिह्न मिला है।

वार्ड 31 से 33 तक प्रत्याशी

वार्ड 31 में आरएलपी के सुरेश सेवदा, कांग्रेस की रतन कंवर और भाजपा के श्रवण लाल चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 32 में भाजपा की संजू देवी, कांग्रेस की सजनी देवी चौधरी और आरएलपी के मसूर के बीच मुकाबला है।

वार्ड 33 में आरएलपी के सलीम, कांग्रेस की सलमा, निर्दलीय युसुफ और भाजपा के बहादुर को चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इनमें आरएलपी को बोतल, कांग्रेस को हाथ, निर्दलीय प्रत्याशी को गैस का चूल्हा और भाजपा प्रत्याशी को कमल मिला है।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए प्रचार में जुटेंगे।