सिरोही में एबीवीपी की छात्र गर्जना, रैली पर की पुष्प वर्षा

सिरोही में निकाली गई एबीवीपी की रैली।

सबगुरु न्यूज़-सिरोही। अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र गर्जना सम्मेलन का आयोजन हुआ। माली समाज सेवा संस्थान में हुए इस आयोजन में चार सत्र हुए। जिसमे सभा, प्रस्ताव पारित, सांस्कृतिक प्रस्तुति और रैली का आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में आयोजित जिला सम्मेलन सम्मेलन के बाद माली समाज से निकाली गई रैली का भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल की अगुवाई में पुष्प वर्षा की गई।  जेल चौराहा और अहिंसा सर्कल पर पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, प्रधान हसमुख मेघवाल, नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली, हेमंत पुरोहित, दीपेंद्रसिंह पीथापुरा, मांगूसिंह बावली, जितेंद्र खत्री,हनुमान प्रजापत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रैली पर पुष्प वर्षा की।

रेली में सबसे आगे एक वाहन में महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र कुमार सवार थे। इनका भी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में अभिनन्दन किया।। इस अवसर पर नगर मंत्री अजय भट्ट, महेंद्र माली, कुपाराम देवासी, सुनील गुप्ता, रणछोड़ प्रजापत,रमजान खान, भंवरलाल माली, इरशाद कुरैशी,दिनेश प्रजापत, विक्रमसिंह केराल,हिरेंद्रपालसिंह, निंबाराम देवासी, बाबूसिंह, शैतानसिंह, भावेश खत्री, मनीष प्रजापत, शैतान सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।