ऑल इंडिया माली सैनी सेवा समाज की पुष्कर में बैठक

अजमेर/पुष्कर। ऑल इंडिया माली सैनी सेवा समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की बैंठक रविवार को पुष्कर स्थित होटल सेरेटेन में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ताराचंद गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम दगदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समस्त पदाधिकारियों से अपने-अपने विचार साझा किए।

आगामी दिनों में महाराष्ट्र के नासिक में प्रस्तावित राष्ट्रीय मीटिंग को लेकर भी चर्चा हुई। नासिक अधिक से अधिक समाज बंधुओं व बहनों की संख्या हो इसके लिए लक्ष्य तय सभी पदाधिकारी ने इसमें भाग लेने का आह्वान किया गया।

बैठक में भाग लेने के लिए संरक्षक भंवर लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद्र टांक, प्रदेश उपाध्यक्ष पुखराज दगदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन कच्छावा, महासचिव संगठन नितेश गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष ताराचंद टांक, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण भाटी, युवा अध्यक्ष अजय सैनी, महिला अध्यक्ष बीना टांक, महिला सचिव कृष्णा टांक, संगठन मंत्री राजेंद्र टांक, गीता सोलंकी, बालमुकुंद टांक, सचिव हेमराज सिसोदिया, सोनू दगदी, एडवोकेट बबीता टाक समेत बडी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।