अनुराधा जैन भाजपा महिला मोर्चा आबूरोड़ नगर की अध्यक्ष मनोनीत

Sirohi bjp

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने महिलामोर्चा जिलाअध्यक्ष अंशु वशिष्ठ की अनुशंसा पर के आबूरोड नगर मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की।
अंशु वशिष्ट के अनुसार अनुराधा जैन को महिला मोर्चा के आबूरोड नगर मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इनके साथउपाध्यक्ष पद पर सुरेखा मनोज मोदी, सुशीला गहलोत, हेमलता कालेरा और अनुराधा चौहान का मनोयन हुआ है। इंसी तरह महामंत्री पद पर अलका मोदी व संगीता शर्मा का, नगरमंत्री पद पर किरण त्रिपाठी, मीना ठाकुर, रजनी रेगर और चंद्रकांता का मीडिया प्रभारी पद पर पूजा सक्सेना का मनोनयन किया है।

साक्षी शर्मा, मीना कंवर, उषा, मधु जोशी, कुसुम बानो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं पार्षद मण्ड़ल उपाध्यक्ष  सुरेखा मोदी, पार्षद गीतांजलि दवे,  पार्षद चंद्रलेखा अग्रवाल, नगरमंडल मंत्री कमला कोली, भगवती शर्मा विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।