सेवा और संस्कार कार्यशाला सम्पन्न, नए पदाधिकारियों का दायित्व ग्रहण समारोह

अजमेर। भारत विकास परिषद अजयमेरू शाखा की ओर से कार्यशाला सेवा और संस्कार का आयोजन स्थानीय फूड फोर्ट रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम संयोजक अनुपम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में भारत विकास परिषद का परिचय, उसके उद्देश्य एवं व्यक्ति निर्माण राष्ट्र निर्माण विषयों पर परिचर्चा एवं व्यख्यान्न दिया गया। नवीन दायित्व धारियों का दायित्व ग्रहण, नए आगन्तुक सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं अभिनन्द समारोह भी सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक डाक्टर कमला गोखरू रहीं। मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक सामूहिक सरल विवाह कैलाश चंद्र जैन व विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक दिलीप पारीक व उपमहापौर नगर निगम अजमेर नीरज जैन रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए डाक्टर कमला गोखरू ने कहा कि देश में सेवा के संगठन तो बहुत से कार्य कर रहें है। परन्तु भारत विकास परिषद सेवा और संस्कार के भाव को परिलक्षित करते हुए राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगी हुई है। परिषद के सदस्य निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा करते है। भारत विकास परिषद वो संगठन है जो आपदा के समय सदैव सहयोग करने में आगे रहता है।

शाखा अध्यक्ष अशोक टांक ने सदस्यों से सीधा संवाद करते हुए पूछा कि जो भी व्यक्ति परिषद से जुडा है उसका परिषद से जुडने का उद्देश्य क्या है? सदस्यों ने बताया कि वे सेवा कार्यो के लिए परिषद से जुडे है साथ ही कुछ सदस्यों कहा कि परिषद से जुडने का उद्देश्य परिवार को संस्कारित करना है। आज की कार्यशाला का मूल भी सेवा और संस्कार है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्ति निर्माण राष्ट्र निर्माण विषय पर बोलते हुए दिलीप पारीक ने कहा कि यदि राष्ट्र का निर्माण करना है तो हमें सर्वप्रथम व्यक्ति निर्माण करना होगा और भारत विकास परिषद का प्रथम उद्देश्य व्यक्ति निर्माण करना है। परिषद ही एक ऐसा संगठन है जहां सदस्य को सपरिवार संस्कारित कर उनमें सेवा और सहयोग की भावना उत्पन्न की जाती है और वहीं से सदस्य सम्पर्ण की भावना उत्पन्न होती है। यही व्यक्ति निर्माण का मूल उद्देश्य है।

शाखा प्रभारी सुलोचना पारीक ने परिषद के पांचों सूत्र के बारे में विचार रखते हुए कहा कि सम्पर्क द्वारा लोगो को जोडकर उनमें संस्कार उत्पन्न कर जरूरत मंद के सहयोग एवं उनकी सेवा हेतु समपर्ण भाव पैदा करना ही भारत विकास परिषद का आधार है।

शाखा संरक्षक सतीश बंसल अपने प्रेरणा दायी उद्धबोधन में परिषद के प्रकल्पों की जानकारी सभी सदस्यों को दी मूलतः उन्होंनें सेवा प्रकल्पों पर जोर देते हुए कहा कि परिषद द्वारा सेवा प्रकल्पों को चला कर स्वामी विवेकानन्द के नर सेवा नारायण सेवा के भावों को स्थापित किया जा सकता है।

शाखा सचिव ब्रिजेश माथुर ने भारत विकास परिषद का परिचय सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया और बताया कि भारत विकास परिषद की स्थापना सेवा और संस्कार के माध्यम से मां भारती को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए की गई है।

इससे पूर्व सर्वप्रथम मंचस्थ अतिथियों द्वारा मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन कर कार्य का शुभारंभ किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रांतीय सहसंयोजक महीला सशक्तिकरण डाक्टर नेहा भाटी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम गोयल द्वारा किया गया। शाखा वित्त सचिव रमेश चन्द सैन ने सभी का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर परिषद के शाखा संरक्षक सतीश बंसल, अध्यक्ष अशोक टांक, सचिव ब्रिजेश माथुर, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र सैन, डाक्टर नेहा भाटी, प्रांतीय पदाधिकारी आंनद सिंह राठौड़, रामचन्द्र शर्मा, डाक्टर सुरेश गाबा, हनुमान गर्ग, अनुपम गोयल, मोहन गुप्ता, राजेन्द्र मंगल, अशोक कुमार गर्ग, अशोक बंसल, मनीष बंसल, हरीश गिदवानी, विनय गुप्ता, संदीप मुंदड़ा, कमलेश जैन, पंकज गर्ग, गौरव जैन, नरेश भाटिया, सुनील तायल, राजकुमार गोयल, रौनक सोगानी, श्याम सुंदर जांगिड़ आदि शाखा सदस्य उपस्थित रहे।