पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रमुख घटक जनता दल यूनाईटेड (जदयू) ने गुरूवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।
जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने आज 44 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें नौ महिला उम्मीदवार शामिल है। महिला उम्मीदवारों में केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज (सुरक्षित) से सोनम रानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेसी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी और नवादा से विभा देवी शामिल हैं।
इसके अलावा वाल्मीकीनगर से धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, सिकटा से समृ़द्ध वर्मा, नरकटिया से विशाल शाह, सुरसंड से नागेन्द्र राउत, रून्नीसैदपुर से पंकज मिश्रा, हरलाखी से सुधांशु शेखर, लौकहा से सतीश शाह, निर्मली से अनिरूद्ध प्रसाद यादव, पिपरा से रामविलास कामत, सुपौल से विजेन्द्र प्रसाद यादव, रानीगंज (सुरक्षित) से अचमित ऋषिदेव, जोकीहाट से जनाब मंजर आलम, ठाकुरगंज से गोपाल अग्रवाल, अमौर से सफा जफर, रूपौली से कलाधर मंडल, धमदाहा से लेसी सिंह, कदवा से दुलालचंद्र गोस्वामी, मनिहारी (सुरक्षित) से शंभू सुमन, बरारी से विजय सिंह निषाद, गोपालपुर से बुलो मंडल, सुल्तानगंज से ललित नारायण मंडल, कहलगांव से सुभानंद मुकेश, अमरपुर से जयंत राज, धौरैया (सुरक्षित) से मनीष कुमार, बेलहर से मनोज यादव, चैनपुर से मोहम्मद जमा खान, करगहर से वशिष्ठ सिंह, काराकाट से महाबली सिंह, नोखा से नागेन्द्र चंद्रवंशी, कुर्था से पप्पू कुमार वर्मा, जहानाबाद से चंद्रशेखर चंद्रवंशी, घोसी से रितुराज कुमार, नवीनगर से चेतन आनंद, रफीगंज से प्रमोद कुमार सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी, झाझा से दामोदर रावत और चकाई से सुमित कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
उल्लेखनीय है कि 12 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनाव में राजग में सीटों के बंटवारे पर समझौता हुआ था। सीट बंटवारे के तहत भाजपा 101, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) 101, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) छह-छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू ने अपने हिस्से की सभी 101 सीटों की सूची जारी कर दी है।