अजमेर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी वासुदेव देवनानी का रोड शो आज

अजमेर। विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी वासुदेव देवनानी के रोड शो का आयोजन गुरुवार को होगा।

देवनानी रोड शो का आगज दोपहर 12:30 बजे सिने वर्ल्ड चौराहे से करेंगे। रोड शो रामनगर, अद्वैत आश्रम, फॉयसागर पुलिस चौकी, ऋषि घाटी, गंज चौराहा, दिल्ली गेट, धानमंडी, कड़क्का चौक, नया बाजार, पुरानी मंडी, चूड़ी बाजार, गांधी भवन से मदार गेट चौराहा पर सम्पन्न होगा।

रोड शो में अजमेर शहर के सभी मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, भाजपा से जुड़े संगठन, समाजसेवी, संस्थाएं व आमजन उत्साह से भाग लेंगे। इस दौरान दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर बैनर और झंडिया लगाकर सजावट की जाएगी। मार्ग में कई जगह व्यापारिक संगठन, समाजों व संस्थाओं की ओर से स्वागत किया जाएगा।

रोड शो में वासुदेव देवनानी के साथ भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नागरिक, हजारों कार्यकर्ता, भाजपा समर्थक शामिल होंगे। रोड शो को सफल बनाने के लिए उत्तर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन में खासा उत्साह है।