सिरोही विधानसभा संगठनात्मक बैठक, जिम्मेदारों को कार्य योजना का पाठ पढ़ाया

सिरोही में भाजपा जिला संगठन की बैठक को सम्बोधित करती रहाटकर ।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। बूथ का कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और भाजपा हमारा परिवार है। परिवार तभी आगे बढ़ सकता है जब परिवार के सभी लोग एकजुट होकर परिवार की उन्नति और उत्थान के लिए काम करें। यह बात भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रदेश की सह प्रभारी विजया रहाटकर ने सिरोही में आयोजित सिरोही विधानसभा की संगठनात्मक बैठक में कहीं।

बुधवार को रीको क्षेत्र सिरोही में आयोजित सिरोही विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों की समन्वय समिति बैठक के अवसर पर पहली बार सिरोही पहुंची राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर का भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत अभिनंदन किया।

रहाटकर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज पूरी दुनिया में भारत के पीएम नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है और हमारा सौभाग्य है कि देश को नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री भाजपा परिवार ने दिया है। बैठक में बूथ को कैसे मजबूत बनाया जाए उसके उपर विस्तृत रूप से चर्चा की गई एवं कार्यकर्ताओं को कहा की हर बूथ पर अधिक से अधिक व्हाट्स एप ग्रुप बना कर कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाए।

इस अवसर पर जिम्मेदारों से सीधा संगठनात्मक संवाद करते हुए प्रदेश सह प्रभारी ने सवाल जवाब किए तथा आने वाले दिनों में कार्य योजना के साथ कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देते हुए कार्य करने के 10 मूल मंत्र सहित बूथ स्तर पर करणीय 5 प्रमुख कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कार्यकर्ता में जोश और ऊर्जा का संचार करते हुए कहा की जनता का भरोसा हासिल करने के लिए आमजन की दुख तकलीफों में भागीदार बने।

रहाटकर ने कहा की आने वाले मन कि बात का 100 वा एपिसोड है जो हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को सुननी है। व कहा की आगामी चुनावों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आने वाले सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहभागिता निभानी है।

महिला मोर्चा को सेल्फी विथ लाभार्थी कार्यक्रम पर जोर देना का कहा, किसान मोर्चा को खेत पर जाकर किसान चौपाल करना, अल्पसंख्यक मोर्चा को हर घर जाकर मोदी के सफल मंत्र सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के बारे में अधिक से अधिक प्रचार करने का कहा, युवा मोर्चा को हर नए मत दाता से संपर्क कर उनकी सूची बनाना एवं भाजपा में जोड़ने के लिए प्रेरित करना, एसटी एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को  छात्रावास में जाकर बच्चों से योजनाओं के बारे में बताना, भर्ती संपर्क का अभियान चलाना एवं पूरे भारत में जो एकलव्य स्कूल बने है उनके बारे में बताना। ओबीसी मोर्चा को छोटी-छोटी जातियों को मिलाकर उनसे संपर्क करने के बारे में बताया।

रहाटकर ने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने भाजपा विधायकों के साथ भेद भाव करती आई है, और उनके विकास में रोड़ा अटकाने का कार्य करती है।गहलोत ने सरकार आने से पहले जो वादे किए गए थे वो अभी तक पूरे नहीं किए और पूरा समय आपास में टकराव में ही चला गया। राजस्थान की इस कांग्रेस सरकार से आम जन को केवल निराशा ही हाथ लगी।

आज राजस्थान की कांग्रेस सरकार हर कार्य में विफल है, राजस्थान की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है,पेपर लीक के मामले आए दिन सुनने में आ रहे है युवाओं एवं एसटी एससी वर्ग के युवाओं के साथ कुठाराघात हो रहा है। आज राजस्थान में किसान कर्जमाफी बिजली की समस्याओं से आमजन जूझ रहा है।

राजस्थान में कांग्रेस जनता से विश्वासघात कर सत्ता में आई है। चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें अभी तक पूरे नहीं कर सकी है। लाखों कार्यकर्ताओं के दम पर इस बार बीजेपी राजस्थान में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सिरोही जिले में बीजेपी काफी मजबूत स्थिति में है।

रहाटकर ने भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज सिरोही जिला कांग्रेस मुक्त जिला है। सांसद भी बीजेपी से है। आने वाले समय में जिले में कांग्रेस को पैर रखने के लिए भी जमीन नहीं मिलेगी। सिरोही की जीत की कसक व टिस को लेकर आपके मन में जो ज्वाला धधक रही उसे पूरी एकजुटता, अनुशासन, कार्य योजना और जनसमर्थन लेकर  पुनः भाजपा का परचम फहराकर पूरा करें।

बैठक के अंत में करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कालवी के निधन पर दो मिनिट का मौन  रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल ने किया।

सिरोही में भाजपा जिला सन्गठन की बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, संगठन प्रभारी मदन राठौड़, सांसद देवजी एम पटेल, पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लुंबा राम चौधरी, वीरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, जिला महामंत्री जय सिंह राव,दुर्गाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, उप प्रमुख मनीषा मीणा, जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली, दलीप सिंह मांडानी मौजूद थे।

नारायण देवासी, गंगा सिंह राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रक्षा भंडारी, जिला मंत्री छगन घांची, मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पुरोहित, प्रताप परमार, नरपत सिंह, कुंदन मल लाठी,गणेश पुरोहित,नारायण सिंह,लोकेश खंडेलवाल, हिदाराम माली, प्रधान हसमुख कुमार, ललिता कुंवर, मोर्चा जिला अध्यक्ष गणपत सिंह राठौर, गोपाल माली, अमराराम प्रजापत, सभी मंडलों के महामंत्री, सभी मोर्चा मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित थे।