रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और भाजपा पिछले आम चुनाव की तरह इस बार भी अपना प्रदर्शन दोहराने जा रही है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक के मिले रुझानों में राज्य की 11 सीट में भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी दो सीट पर बढ़त बनाये हुए है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के कद्दावर उम्मीदवारों समेत अन्य प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सरोज पाण्डेय से 4562 मतों से आगे चल रही हैं।
बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के देवेंद्र यादव शुरुआत में बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन मतगणना के आगे के दौर में भाजपा के तोखन साहू से 2037 से पीछे हो गए। छत्तीसगढ़ के 33 जिला मुख्यालयों में 94 केंद्रों पर मतगणना सुचारु रूप से जारी है और शीघ्र ही पहला परिणाम आने की उम्मीद है।
https://www.sabguru.com/rajasthan-lok-sabha-elections-results-2024/
https://www.sabguru.com/uttar-pradesh-lok-sabha-elections-2024-results/
https://www.sabguru.com/punjab-lok-sabha-elections-2024-results/
https://www.sabguru.com/haryana-lok-sabha-elections-2024-results/
https://www.sabguru.com/bihar-lok-sabha-elections-2024-results/



