मोदी नीति के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह

सिरोही जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के सत्याग्रह को सम्बोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित अहिंसा सर्कल पर सत्याग्रह किया।

आर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओ  को सम्बोधित करते हुए कहा कि सदस्यता रद्द करना लोकतंत्र की हत्या है ये लोकतंत्र पर कुठाराघात है। आर्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी तानाशाह बनकर आवाज दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस किसी भी सूरत में डरने वाली नहीं हैं। आगे भी कांग्रेसी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने पर केंद्र सरकार उतारु है। सदन में केंद्र सरकार और अदाणी के रिश्ते के बारे में राहुल गांधी द्वारा पूछना और केंद्र सरकार को बेनकाब करना भाजपाइयों को नागवार गुजर रहा है केंद्र की इस नादिरशाही से हम न झूके और न ही डरेंगे। हमारी लड़ाई जारी रहेगी। सड़क से लेकर सदन तक हमारा संघर्ष चलेगा।
आर्य ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो पदयात्रा की और जो समर्थन उन्हें लोगों का मिला है, उससे केंद्र सरकार पूरी तरह से घबरा गई है, ऐसे में तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोकसभा से उनकी सदस्यता रद्द की गई है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ खड़ा है उन्होने कहा कि हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हमें उम्मीद है कि उच्च अदालत से हमें इंसाफ मिलेगा।  उन्होने कहा कि मोदी सरकार भगोड़ों से पैसें वसूली करने की बजाएं विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने में लगी हुई है जो लोकतंत्र की हत्या है।
इस अवसर पर सिरोही जिले की प्रभारी व प्रदेश सचिव शोभा सोलंकी ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत जोड़ो यात्रा और संसद में अडानी समूह का मुद्दा उठाने के कारण राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता देखकर यह कदम उठाया गया सोलंकी ने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने को ‘नाइंसाफी’ और ‘बदले की कार्रवाई’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार अडानी घोटाले में सच को बाहर आने से रोकने के लिए कांग्रेस नेता की आवाज दबा रही है। उन्होने कहा कि देश की जनता व सभी विपक्षी दल अडानी को बैंक से दिया गया अरबों रुपए कर्ज व एलआईसी में किया गया पूंजी निवेश वापिस लेने की मांग करता आ रहा है और अड़ानी ने जो अपने शेयर की वैल्यू को ज्यादा दिखा कर देश की जनता को जो ठगने का काम किया है। उसके लिए अड़ानी ग्रुप पर कार्रवाई करनी की मांग काफी समय से कांग्रेस पार्टी करती आ रही है मगर मोदी जी अड़ानी पर कार्रवाई करने की बजाएं अड़ानी को बचाने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सत्याग्रह को संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,एडवोकेट मुनव्वर हुसैन,पिंडवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया,कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व मंडार नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंचाल,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक सेन,कांग्रेस पेंशनर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल दाना, सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष भूराराम कोली,जिला उपाध्यक्ष सरपंच भवानीसिंह भटाना,आबुरोड़ प्रधान लीलाराम गरासिया,अनादरा मंडल अध्यक्ष कानाराम मेघवाल ने सम्बोधित किया।
माउंट आबू ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया,वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश अग्रवाल,रेवदर अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लाॅक अध्यक्ष इब्राहीम खान, सिरोही ब्लाॅक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गहलोत, रामपुरा सरपंच पूष्पेन्द्र सिंह देवड़ा, आईटी सेल के नटवर सिंह गहलोत, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह सोलंकी, स्कूल विद्यार्थी गोपाल सिंह राजपुरोहित वकावल, कन्हैयालाल कलावंत, इंटक नेता नारायणसिंह सोलंकी,माउंट आबू नगर अध्यक्ष देवीसिंह देवल, जिला सचिव गुलाम शब्बीर कुरैशी, पूर्व सचिव युसुफ खान ने भी संबोधित करते हुए कहा कि  सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग केंद्र की बीजेपी और सरकार लगातार कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी और देश के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने और विपक्ष को कुचलने के लिए यह सब किया जा रहा है। वर्मा ने बताया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर केंद्र सरकार की फासीवादी नीतियों और अलोकतांत्रिक निर्णयों से जनता को अवगत करवाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया,पूर्व जिला प्रमुख चन्दनसिंह देवड़ा,जिला उपाध्यक्ष भूपत देसाई,उपाध्यक्ष राजेश गहलोत,महासचिव पुखराज परिहार,पिंकी मेघवाल,लक्ष्मण हीरागर,सचिव फिरोज रंगरेज,प्रवक्ता अंकुर रावल,सिरोही नगर कांग्रेस प्रभारी जयंतीलाल माली,पिंडवाड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल,कांग्रेस पदाधिकारी लल्लूराम रावल,पुखराज रावल,सत्तार मोहम्मद गुजराती,गिरीश कलावंत, मिश्रीमल चैहान,शकूर भाटी मंडार, भंवरलाल हिण्डोनिया,युसुफ मंसुरी, दिनेश कुमार डांगी,छोगाराम गोयली, प्रकाश कुमार मीणा,विक्रम भाटी, दलपत सिंह नागाणी,मूलाराम वागरी, जैसाराम परिहार,परबतसिंह काबा, पार्षद अनीता कंवर, जसोदा कंवर,हेमलता सिंह,सूरज कंवर,रुपीदेवी उपस्थित थे।
रजनी मेघवाल, भगवती देवी परमार, चन्द्रीका भाटी, ज्योतसना रावल, पिंकी सिंदल, मुकेश रावल,पुनमचंद पुरोहित, महेश कुमार, रेवदर मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल कोली, हीराराम देवासी, भाट, प्रकाश बादी सिवेरा, ईश्वर सिंह दईया, मुकेश रावल, पार्षद भैराराम मेघवाल, अब्दुल भाई मोरी, जैसाराम हीरागर, प्रशांत डांगी, ओबीसी माउंट आबू ब्लाॅक अध्यक्ष बसन्त माली, जिगर व्यास, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, हितेश कुमार वैष्णव, कालूराम रबारी,नवाराम देवासी उन्दरा, रेवदर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष लाखाराम चैधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश रावल,भूराराम धवल,पाली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष महेश जोशी,फकीर मोहम्मद कुरैशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।