ट्रंप ने ईरान को अमरीका से भुगतान की रिपोर्ट को बताया फर्जी, वेंस ने कहा कि खाड़ी देश देंगे पुनर्निर्माण की राशि

0

वॉशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिनमें अमेरिका की ओर से ईरान को वित्तीय भुगतान करने की बात कही जा रही थी।

उन्होंने अमरीकी फंडिंग की रिपोर्टों को ‘फर्जी’ करार दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यह कहानी कि अमरीका ईरान को ‘30 करोड़’ डॉलर का भुगतान कर रहा है, फर्जी है। ट्रम्प ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर हालांकि 30 करोड़ डॉलर लिखा है, लेकिन इसके बाद उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि 300 अरब डॉलर की प्रस्तावित राशि अमरीकी करदाताओं के बजाय क्षेत्रीय सहयोगियों से प्राप्त की जाएगी।

वेंस ने कहा कि उस पैसे का एक भी पैसा अमरीका से नहीं आता है। उन्होंने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि यह निवेश खाड़ी देश करेंगे, वह भी तब जब ईरान अपनी अर्थव्यवस्था को ‘निवेश योग्य’ बनाए और एक ‘सामान्य देश’ की तरह व्यवहार करना शुरू करे।

अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि भले ही राजनयिक वार्ताओं में कई अरब डॉलर का फंड बनाने पर चर्चा हुई थी, लेकिन कोई भी वित्तीय मदद पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगी कि ईरान का रवैया कैसा रहता है।