महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती को कहा अलविदा, पढिए क्या है वजह

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संध के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद गुरुवार को महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास ले लिया है।

पहलवान साक्षी मलिक ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।

संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। संजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीब माना जाता है।

संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष निर्वाचित