फीफा विश्व कप : 39 दिन, 48 टीमें, कुल 104 मैच

1

नई दिल्ली। फुटबॉल का महाकुंभ ‘फीफा विश्व कप’ 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा जिसमें 39 दिनों में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मैच खेले जाएंगे।

ज़ी 5 भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेस्टिनेशन होगा, और मैच नए लॉन्च हुए स्पोर्ट्स टेलीविज़न नेटवर्क, यूनाइट 8 पर भी दिखाए जाएंगे। ये दोनों प्लेटफॉर्म मिलकर टूर्नामेंट की पूरी कवरेज देंगे और देश भर के फुटबॉल फैंस के लिए ओपनिंग मैच से लेकर फाइनल तक के हर पल को दिखाएंगे।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 इस खेल के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। पहली बार, इस टूर्नामेंट में 48 नेशनल टीमें और 104 मैच होंगे, जिससे यह इतिहास का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप बन जाएगा।

अमरीका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक चलेगा और उत्तरी अमेरिका के 16 होस्ट शहरों में आयोजित होगा।

टूर्नामेंट की एक झलक

तारीखें

11 जून से 19 जुलाई 2026

होस्ट देश

अमरीका, कनाडा और मैक्सिको

भाग लेने वाली टीमें

48

कुल मैच

104

होस्ट शहर

16