मुंबई। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘विधवा बनी सुहागन’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यश कुमार और सपना चौहान की इस नई फिल्म का पोस्टर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा रहा है।
फर्स्ट लुक में फिल्म की भावनात्मक थीम और सामाजिक संदेश की झलक साफ दिखाई देती है, जिसने दर्शकों को कहानी के प्रति आकर्षित किया है। पोस्टर से ही यह संकेत मिलता है कि फिल्म एक सशक्त विषय पर आधारित है, जो समाज की रूढ़ियों और संवेदनाओं को छूने वाली है।
इस फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं, जबकि निर्देशन की कमान प्रमोद शास्त्री ने संभाली है। कथा और पटकथा एस. के. चौहान की है। संगीतकार मुन्ना दुबे हैं, जिन्होंने स्वयं ही शेखर मधुर के साथ गीत भी लिखे हैं।
इस फिल्म में यश कुमार और सपना चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अनुभवी कलाकार अवधेश मिश्रा, बलेश्वर सिंह, राधे कुमार, यामिनी जोशी, जया पांडेय, ममता वर्मा, रागिनी दुबे, संजीव मिश्रा, चंदन कश्यप, सपू चौहान और काजल झा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।



