राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ की कार्यकारिणी का गठन

अजमेर। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन के उपरान्त गठन हुआ। चुनाव अधिकारी त्रिलोक चन्द यादव ने बताया कि जिला परिषद सभागार में रेसला की जिला कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए।

इसमें उत्कर्ष शर्मा का अध्यक्ष, निर्मल सिंह का उपाध्यक्ष, नन्दकिशोर प्रजावत का कोषाध्यक्ष, अशोक चौधरी का महामंत्री, सुरेन्द्र सिंह का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहदेव रावत का संयुक्त महामंत्री एवं देवेन्द्र भडाना का प्रवक्ता पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ।