परशुराम जयंती पर इस बार सिरोही में भी शोभायात्रा निकाली

सिरोही में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा।

सबगुरु न्यूज सिरोही। परशुराम जयंती और संत खेतेश्वर के अवतरण दिवस पर इस बार सिरोही में संभवत पहली बार बड़ी शोभायात्रा निकली गई।

इस बार परशुराम जन्मोत्सव समिति की देखरेख में निकाली गई रेली की भव्यता इस बात का संदेश है कि सामाज के सामूहिक उत्थान के लिए सभी ब्राह्मण के मंच पर आ चूके हैं। इससे पहले ये जज्बा कभी देखने को नहीं मिला।
परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में निकाली गई शोभायत्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे सब शमिल थे। सिर पर साफा और हाथ में फरसा लिए पुरुषों के समूह इसमें थे तो रंग बिरंगे परिधानों के साथ महिलाएं। सिरोही शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के ब्राह्मणों ने इसमें हिस्सा लिया। रामझरोखा से शुरु होकर शहर के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के साथ प्रवासियों ने भी इसकी सफलता के लिए कोई कमी नहीं रखी।

विभिन्न सामाजिक व अन्य संगठनों ने पुष्पवर्षा और पेय और खाद्य पदार्थों के साथ अभिवादन किया। सर्जावावा दरवाज़े पर विधायक संयम लोढ़ा ने परशुराम भगवान और संत खेतेश्वर की तस्वीर पर माला पहनाई। वहीं भाजपा नेताओं ने भी पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा के रामझरोखे पर संपन्न होने के बाद धार्मिक उद्बोधन हुआ। इसमें मुंबई में भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राज के पुरोहित ने शिरकत की।