पाली : तखतगढ़ चौराहे पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत

तखतगढ़ (पाली)। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा लोकतंत्र में किसी नेता को अर्मायादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वे शनिवार को तखतगढ़ चौराहे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जोशी को ढोल के साथ स्वागत किया गया। जोशी तय कार्यक्रम के दो घंटे बाद तखतगढ़ चौराहे पहुंचे।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जहरीला सांप कहा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने आरएसएस प्रमुख भागवत के खिलाफ जो विचार रख रहे हैं। उसके क्या मायने हैं? कांग्रेस को अपने गिराबान में झांकना होगा। इस बार अशोक गहलोत ने सरकार को रिपीट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार रिपीट नहीं डिलीट होगी। इस मौके पर राजसमंद सांसद दियाकुमारी, पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ओटाराम देवासी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपाईयों ने किया जोशी का स्वागत

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नाथद्वारा से जालोर प्रस्थान करते समय तखतगढ़ चौराहे पर जोशी का भाजपा मंडल के तत्वावधान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस मौके पर 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक जोराराम कुमावत, पूर्व विधायक मदन राठौड़, पाली डेयरी अध्यक्ष प्रतापसिंह, जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, उपाध्यक्ष नारायणलाल कुमावत, जिला मंत्री गणपत सोमपुरा, पूनमसिंह परमार, मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत, पार्षद देवाराम चौधरी, जगदीश कुमार, लक्ष्मणराम, दिनेश कुमावत सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पाली के कोसेलाव में महंगाई एवं राहत शिविर में उमड़े ग्रामीण

समीपवर्ती कोसेलाव गांव के राजीव सेवा केन्द्र में शनिवार को आयोेजित महंगाई एवं राहत शिविर में पंजियन के लिए ग्रामीण उमड़े। इस मौके पर प्रदेश सचिव भूराराम सीरवी, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर मेवाड़ा एवं सरपंच सोनी देवी, हनुमान भाटी ने कार्ड वितरित किए। शिविर में 602 परिवारों को राहत प्रदान की गई।

प्रदेश सचिव भूराराम सीरवी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिविर लगाकर महंगाई से राहत दिलाने का प्रयास किया है। जनहिर्ताथ के लिए कई योजनाएं शुरू की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के चेहरे खिल रहे हैं। शिविर में जिला परिषद सदस्य मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों के हितों के प्रतिबद्ध है। वह हमेशा राहत दिलाती आ रही है।