जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का अजमेर और पुष्कर में ऐतिहासिक अभिनंदन

अजमेर सहित पुष्कर नगरी हुई भगवामय
बीसपुर बांध से अजमेर को मिलेगा पूरा पानी
अजमेर। राजस्थान के जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेशसिंह रावत ने कहा है कि बीसलपुर बांध से अजमेर को उसके हक का पूरा पानी मिलेगा।

रावत ने मीडिया से बातचीत में मंगलवार को कहा कि अजमेर जिले की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बीसलपुर को चम्बल से जोड़ने का काम भी तेजी से होगा, जिससे स्थायी समाधान निकल सके। साथ ही सिंचित क्षेत्र को बढ़ाए जाने पर भी फोकस रहेगा।

पुष्कर सीट से विधायक रावत मंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अजमेर-पुष्कर आए, जहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जयपुर से अजमेर आते समय किशनगढ़ में सांसद भागीरथ चौधरी के निवास पर स्वागत किया। अजमेर में भी बार एसोसिएशन सहित विभिन्न संस्था की ओर से अगवानी कर स्वागत किया गया। पुष्कर में भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने कहा कि जल संसाधन मंत्रालय की कार्ययोजना को किसानों पर केन्द्रीत किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की किसानों की आय दोगुना करने की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाएगा। राज्य में सिचिंत क्षेत्र को बढ़ाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा कर चरणबद्ध तरिके से कार्य होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा योजना बनाई जाएगी। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति सरकार का लक्ष्य होगा।

उन्होंने कहा कि जनता ने आशीर्वाद प्रदान करने के साथ विश्वास व्यक्त किया है। आम जन की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्राणप्रण से कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा दी गई जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया जाएगा। राजस्थान प्रदेश के पीने के पानी की गंभीर समस्या के समाधान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहूंगा।

विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

जल संसाधन विभाग के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार अपने ग्रह जिले आते समय जयपुर से पुष्कर तक विभिन्न स्थानों पर रावत का भव्य स्वागत किया गया। जयपुर जिले में महलां, बगरू, दहमीकलां, पडासौली आदि विभिन्न गांवो में ग्रामीणों ने जगह-जगह नेशनल हाईवे पर स्वागत किया।

अजमेर जिले में बांदरसिंदरी जिला सीमा पर पहुंचते ही अजमेर जल संसाधन विभाग सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने जल संसाधन मंत्री रावत की अगवानी की। उनका माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

ग्राम बांदरसिंदरी और पाटन टोल पर किशनगढ प्रधान रामचंद्र थाकण के नेतृत्व में 51 किलो की माला से कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। किशनगढ पहुंचने पर जयपुर हाईवे पर स्थित मान मनुहार होटल पर किशनगढ नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड के नेतृत्व में राजीव शर्मा, दीपेश गुप्ता, शंकर शर्मा सहित पार्षदों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। सांसद भागीरथ चौधरी के निवास पर चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत का अभिनंदन किया।

जल संसाधन मंत्री के गेगल टोल नाके पर पहुंचने पर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, गजेन्द्र गोस्वामी, मूलचंद रायका, राजेन्द्र ओझा, महेन्द्र रावत, नरेन्द्र चूण्डावत, वहीद भाई, बहादुर खां, धनराज चौधरी, छोटू गुर्जर सहित सैकडाें की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला से जोरदार अभिनंदन किया। गगवाना बालाजी मंदिर पर बालाजी महाराज के दर्शन कर देश-प्रदेश में अमन, चैन, भाईचारा और सुख-शांति की कामना की। यहां भी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने रावत का भव्य स्वागत किया। इसके बाद घूघरा ग्राम में शानदार स्वागत किया गया।

रावत का काफिला रावत कॉम्पलैक्स भूणाबाय पहुंचने पर खोडा गणेश मण्डल की ओर भव्य स्वागत किया गया। यहां महिलाओं ने बडी संख्या में प्रधान सीमा अर्जुन रावत के साथ सत्यनारायण भंसाली, सुरजीत रावत, अमित भंसाली, ज्ञानसिंह रावत, देवकरण गुर्जर, ईश्वर शेखावत, विक्रान्त रावत, मनफूल रावत भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने 251 किलो की फूलों की माला पहनाकर एवं गदा भेंटकर जल संसाधन मंत्री रावत का भव्य अभिनंदन किया। रावत ने मंच से किसी भी काम के लिए जरूरत पडने पर सदैव की भांति समस्या समाधान का विश्वास दिलाया।

घूघरा में श्रीयादे सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सुरेश प्रजापत के साथ अनिन्दन किया। इसके पश्चात बहुत बडी वाहन रैली के रूप में पहुंचने पर जल संसाधन मंत्री रावत का कांकरिया चौराहे पर युवा नेता अर्जुन नलिया, त्रिलोक नामा, भैरू गुर्जर, सैशन कोर्ट के सामने एडवोकेट हरदेव रावत, एडवोकेट राजेन्द्र रावत, एडवोकेट टीकम रावत, एडवोकेट प्रकाश रावत, एडवोकेट शक्ति रावत तथा अम्बेडकर सर्किल, जवाहर रंगमंच, चौपाटी वैशाली नगर, बधिर विद्यालय, वृंदावन रेस्टोरेंट, लेक हेवन पर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, नगर निगम महापौर बृजलता हाडा, प्रियशील हाडा, पूर्व उप महापौर संपत सांखला, अरविन्द शर्मा, हरीश गिदवानी पेन वाले, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ और भगवान परसुराम सर्किल पर सरपंच लालसिंह रावत के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मदन सिंह रावत ने भी बोर्ड कर्मचारियों के साथ स्वागत किया।

इसके बाद जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत पुष्कर घाटी में महाराणा प्रताप स्मारक पर रूककर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की चरण वंदना की। चुंगी चौकी पुष्कर पर ओमप्रकाश पाराशर, रवि बाबा, सूरजनारायण पाराशर, रामधाम पर पुष्कर नगर पालिका अध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि, पूर्व सभापति कमल पाठक, अरूण वैष्णव, गुरूद्वारा पर पुष्कर नारायण भाटी, रोहन बाकोलिया, नया रंगजी मंदिर पर सत्यनारायण रामावत, कमल रामावत, वराह घाट पर दीपू महर्शि, मुकेश जाखेटिया, महेश जीणावत, गऊ घाट पर पवन जोशी, चतुर्भूज, ब्रह्म चौक पर महिला मोर्चा की लक्ष्मीदेवी, रेखा, पार्वती के नेतृत्व में शहर वासियों द्वारा भव्य अभिनंदन किया गया।

ब्रह्म घाट पर विधि विधान से पूजा अर्चना

रावत ने पुष्कर सरोवर स्थित ब्रह्म घाट पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा नरेश रायता, दिनेश रायता एवं कमल रायता ने सम्पन्न करवाई। उन्होंने दुग्धाभिषेक कर राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जगतपिता ब्रह्माजी के मन्दिर पर दर्शन करने के उपरान्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकर करने की प्रार्थना की। कृष्ण गोपाल वशिष्ठ, वैभव वशिष्ठ, योगेश वशिष्ठ एवं सुधान्शु वशिष्ठ ने पूजा सम्पन्न करवाई। रावत ने महादेव पुरी का आशीर्वाद भी लिया।

रावत ने विभिन्न मंदिरों में लगाई धोक

जल संसाधन मंत्री ने रावत मंदिर में मत्स्य भगवान के तथा अंबे मंदिर में मां अंबा के दर्शन कर प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को अतिशीघ्र पूर्ण करने के लिए देशवासियों को सामर्थ्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने बूढा पुष्कर सरोवर की भी मंत्री रावत ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर बुढा पुष्कर मण्डल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने जल संसाधन मंत्री का भव्य अभिनंदन किया।

सुरेश सिंह रावत ने दिखाई संवेदनशीलता

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के जयपुर से पुष्कर आगमन पर रावत काम्प्लेक्स पर कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए गए पटाखे की चिंगारी कैमरामैन अक्षय परिहार की आंखों में चली गई थी। समय रहते दो पत्रकारों ने अक्षय को चिकित्सालय पहुंचाया। इसकी जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत अपने सभी कार्यक्रम छोड़ कर जेएलएन चिकित्सालय पहुंचे। चिकित्सालय में कैमरामैन परिहार की कुशलक्षेम जानी। चिकित्सकों से ईलाज सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों को बहेतरीन ईलाज करने के निर्देश दिए।