लोकसभा चुनाव में केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी : डोटासरा

अलवर। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में राज्य में काफी सीट जीतेंगे और और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

डोटासरा ने आज अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2014 में सत्ता में आने के बाद जो वादे किए थे, एक वायदे पूरे नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता अब भारतीय जनता पार्टी से ऊब चुकी है और इस वर्तमान में कांग्रेस सरकार को अच्छा बता रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार में महंगाई बढ़ रही है। बेरोजगारों को नौकरी नहीं है। किसान की आमद दुगना करने का वादा किया था लेकिन आम आदमी दुगनी हुई नहीं। किसान आत्महत्या कर रहे हैं किस न्युनतम समर्थन मूल्य (एनएसपी) लागू करने की मांग करते हैं तो उनसे गोली दागी जाती है, उन्हें चोर उचक्का आतंकवादी कहा जाता है।

अगर यह कानून अच्छे होते तो केंद्र सरकार इन तीनों कानूनों को वापस क्यों लेती और इन कानून के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माफी मांगी है। अब किसान कह रहे हैं कि जो लिखित समझौता किया है उसको पूरा किया जाए लेकिन केंद्र सरकार उन पर लाठी गोली चला रही है।

डोटासरा ने राजस्थान में भाजपा की सरकार को विफल बताते हुए कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। 100 दिन की कार्य योजना भी इन्होंने नहीं बनाई सिर्फ स्थानान्तरण में अटके पड़े हैं। विधायक मंत्री से लड़ रहा है, मंत्री मुख्यमंत्री से लड़ रहा है और मुख्यमंत्री मुख्य सचिव से आज तक किसी भी मंत्री ने अपना विजन स्पष्ट नहीं किया। शिक्षा का बंटाधार कर दिया शिक्षा के बारे में शिक्षा मंत्री ने एक भी बात नहीं की। सिर्फ वह भाई को भाई से लड़ने की बात करते है और वोटो की फसल काटने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य का कृषि मंत्री कहता है कि किसानों को ऋण नहीं मिलना चाहिए वह चुकाते नहीं है, ऐसी बातें वर्तमान सरकार के मंत्री द्वारा की जा रही हैं। अब राज्य की जनता कांग्रेस सरकार को याद कर रही है, कांग्रेस की योजनाओं से सभी वर्ग को लाभ हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सरकार पर आरोप लगाया कि यह सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। ईस्टर्न राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह किस बात की आभार यात्रा निकाल रहे हैं जो एमओयू हुआ है उसका भी अभी कोई पता नहीं है। समझौते के हिसाब से भी कम पानी दिया जाएगा।

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धनबल का दुरुपयोग कर अपने सदस्यों को जीताना चाहती है। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते उन्होंने कहा कि उनको जबरदस्ती वोट दिलवाया गया। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सदस्य जीता। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में अनुशासन होना चाहिए हम कार्यकर्ताओं को हर लोकसभा क्षेत्र में मोटिवेट कर रहे हैं।