ईरान की आईआरजीसी का अमरीका के विध्वंसक जहाजों पर हमला

0

तेहरान। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने शुक्रवार सुबह अमेरिकी विध्वंसक जहाजों पर हमले किए। ईरान का दावा है कि यह कार्रवाई संघर्ष विराम के उल्लंघन और उसके एक तेल टैंकर के खिलाफ अमेरिकी सेना की आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई है।

यह घटना ईरान के दक्षिणी बंदरगाह ‘जास्क’ के पास हुई। ईरानी नौसेना के अनुसार, जब अमरीकी युद्धपोत हॉर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ रहे थे, तब आईआरजीसी ने जवाबी हमला किया। इस अभियान में ईरान ने एंटी-शिप बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ विस्फोटक वारहेड वाले ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।

ईरानी नौसेना ने बताया कि खुफिया निगरानी से पता चला है कि इस हमले में अमरीकी सैन्य जहाजों को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान का दावा है कि हमले के बाद अमरीकी सेना के तीन जहाज हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेजी से पीछे हट गए हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सैन्य तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है।