जयपुर | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी जेईई-मेन 2026 सेशन-2 के परिणामों में एलन जयपुर क्लासरूम स्टूडेंट्स ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल की है। एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शहर में शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया है।
एलन जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन के अनुसार, एलन जयपुर के क्लासरूम स्टूडेंट श्रेष्ठ जसोरिया ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 30 हासिल करते हुए जयपुर सिटी टॉप किया है। इसके साथ ही श्रेष्ठ ने एसटी कैटेगरी में ऑल इंडिया टॉप रैंक प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
जयपुर के टॉप-5 सभी छात्र एलन जयपुर से
जेईई-मेन के इस परिणाम में जयपुर शहर के टॉप-5 सभी विद्यार्थी एलन जयपुर क्लासरूम से हैं। इनमें
- प्रखर शर्मा – AIR 38 (जयपुर सेकंड सिटी टॉपर)
- रूचित अग्रवाल – AIR 48 (थर्ड सिटी टॉपर)
- लक्षित सिंसिनवार – AIR 73 (फोर्थ सिटी टॉपर)
- भव्य गर्ग – AIR 81 (फिफ्थ सिटी टॉपर)
टॉप-2000 में 27 स्टूडेंट्स
एलन जयपुर के कुल 27 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 रैंक में जगह बनाई है। इनमें:
- टॉप-50 में 3 स्टूडेंट
- टॉप-100 में 5 स्टूडेंट
- टॉप-200 में 7 स्टूडेंट
- टॉप-500 में 9 स्टूडेंट
- टॉप-1000 में 19 स्टूडेंट शामिल हैं।
अरुण जैन ने कहा कि एलन जयपुर अपनी उत्कृष्ट अकादमिक प्रणाली और अनुभवी फैकल्टी के दम पर लगातार बेहतर परिणाम दे रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
देशभर में भी एलन का दबदबा
एलन करियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
एलन क्लासरूम स्टूडेंट कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इसके अलावा टॉप-10 में 4 स्थान एलन के विद्यार्थियों के नाम रहे।
इनमें:
- अर्नव गौतम – AIR 5
- शुभम कुमार – AIR 6
- ऋषि प्रेमनाथ – AIR 8
इसके साथ ही टॉप-20 में 9 विद्यार्थी और टॉप-100 में 41 विद्यार्थी एलन क्लासरूम से शामिल हैं।
एलन ने अपने परिणामों की पारदर्शिता और प्रमाणिकता बनाए रखने के लिए देश की प्रतिष्ठित ऑडिट फर्म EY इंडिया से इन्हें वैलिडेट भी करवाया है।
प्रमुख रैंक हासिल करने वाले छात्र
श्रेष्ठ जसोरिया (30), प्रखर शर्मा (38), रूचित अग्रवाल (48), लक्षित सिंसिनवार (73), भव्य गर्ग (81), दक्ष सेहरा (157), कोविड सिंघल (167), चयनिका मंडल (284), मोहित मालीवाल (397), दक्ष खंडेलवाल (578), आर्यन सक्सेना (600), प्रियम भट्टाचार्य (696), अवनीश अग्रवाल (771), हर्षित खंडेलवाल (796), जाह्नवी सिंघल (834), नेहल जैन (842), कृष जांगिड़ (850), विवान सिंह (852), चिराग सिसोदिया (973), दिव्या रणवका (1062), अक्षत अग्रवाल (1105), क्षितिज खंडेलवाल (1126), ध्रुव शर्मा (1177), दर्शील गुप्ता (1321), इशित यादव (1350), आदित्य गर्ग (1438), शशांक गुप्ता (1999)।