कोल्हापुर : बाउट में घायल हुए महाराष्ट्र के पहलवान की मौत

Kolhapur wrestler Nilesh Kandurkar dies after breaking his neck in bout
Kolhapur wrestler Nilesh Kandurkar dies after breaking his neck in bout

कोल्हापुर। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कुश्ती के एक जिला स्तर मुकाबले में गंभीर रूप से घायल हुए पहलवान निलेश विठ्ठल कांडूरकर की शुक्रवार सुबह स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई।

कोल्हापुर जिले के बांडेवाड़ी के पनहाला तहसील में हुए इस मुकाबले में विठ्ठल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें कराड़ के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

कुश्ती के इस मुकाबले को बांडेवाड़ी गांव में 31 मार्च को निकाली गई ज्योर्तिंग यात्रा के उपलक्ष में आयोजित किया गया था जहां उनके विपक्षी खिलाड़ी ने एक चक दांव से उन्हें चित कर दिया, हालांकि इससे निलेश की गर्दन अौर शरीर के बाकी हिस्से में गंभीर चोट लग गई।

पुलिस ने बताया कि पहलवान पिछले छह दिनों से कृष्णा अस्पताल में अपनी जिंदगी मौत के लिये संघर्ष कर रहा था।